(Go: >> BACK << -|- >> HOME <<)

हिमाचल के 7 जिलों में मानसून की दस्तक:2 दिन देरी से आया, 6 दिन तक लगातार बरसेंगे बादल, एडवाइजरी जारी
शिमला3 दिन पहले
  • कॉपी लिंक
कई शहरों में प्री-मानसून की बौछारें। - Dainik Bhaskar
कई शहरों में प्री-मानसून की बौछारें।

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में आज मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के साथ ही कुछ जिलों में झमाझम बारिश हुई। ऊना जिला के कुछेक क्षेत्रों में 70 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है।

.

मौसम विभाग के अनुसार, ऊना के अलावा शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी व हमीरपुर जिला के कुछेक क्षेत्रों में भी मानसून पहुंच गया है। शेष हिमाचल में कल तक मानसून तक दस्तक दे सकता है।

मानसून की एंट्री के बाद शिमला शहर में तो हल्की बूंदाबांदी हुई। मगर शिमला जिला के जुब्बल, रोहड़ू, जुब्बड़हट्टी इत्यादि क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। इसी तरह मंडी, सोलन व सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई है।

2 दिन देरी से आया मानसून

IMD की माने तो हिमाचल में अगले छह दिनों तक निरंतर बारिश होगी। इसे देखते हुए 1 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। अमूमन 22 से 25 जून के बीच मानसून दस्तक देता है। प्रदेश में इस बार नॉर्मल डेट से दो दिन देरी से मानसून पहुंचा है।

पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को एडवाइजरी

हिमाचल में बारिश के येलो अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को भी अधिक ऊंचाई वाले, लैंड स्लाइड संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है।

कई शहरों में प्री-मानसून की बौछारें

प्रदेश के कई क्षेत्रों में प्री-मानसून की बारिश बीते तीन दिन से हो रही है। इससे प्रदेशवासियों ने भीषम गर्मी से राहत की सांस जरूर ली है। मगर ऊना सहित दूसरे शहरों का तापमान अभी भी नॉर्मल से ज्यादा चल रहा है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Himachal Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links